Move to Jagran APP

गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार जरूरी : सिविल सर्जन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सिविल सर्जन फिरोजपुर सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल में पोषण

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Sep 2018 11:35 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 11:35 PM (IST)
गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार जरूरी : सिविल सर्जन
गर्भवती महिलाओं के लिए पौष्टिक आहार जरूरी : सिविल सर्जन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सिविल सर्जन फिरोजपुर सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल में पोषण माह संबंधी जागरुकता समारोह करवाया गया । डॉ. कुमार ने कहा कि सितंबर का महीना पोषण महीने के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शहरों और सभी गांवों में स्त्री और बाल विकास विभाग के सहयोग के साथ समागम करके लोगों को संतुलित आहार बारे जागरूक किया जा रहा है।

loksabha election banner

सिविल सर्जन ने कहा कि गर्भवती औरतों को पौष्टिक और संतुलित भोजन लेना चाहिए, जिससे तंदरुस्त रहने के साथ-साथ पेट में पल रहे बच्चे को भी भरपूर खुराक मिल सके। बच्चों के जन्म समय उसे मां का दूध जरूर पिलाना चाहिए जिसके साथ उस में बीमारियों के साथ लड़ने की शक्ति पैदा हो सके। बच्चे को पहले छह महीने तक सिर्फ मां का दूध ही देना चाहिए और छह महीने बाद उसे अन्य खुराक देनी भी शुरू कर देनी चाहिए। डॉ. पूजा ने गर्भवती औरतों को गर्भ दौरान खाने वाली खुराक बारे विस्तार के साथ जानकारी दी और डा.बलदेव राज अरोड़ा ने मां के दूध की महत्ता बारे बताया। समारोह के दौरान डा प्रदीप अग्रवाल सीनियर मेडिकल अफसर,डा: ऋचा गायनी कॉलोजिस्ट, सुखमंदर ¨सह जिला मांस मीडिया अफसर,सुरिन्दर ¨सगला ,रवि चोपड़ा,अमनप्रीत कौर,बलविन्दर कौर के अलावा महिलाएं भी मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.