ट्रैक्टर चलाकर धान की फसल नष्ट की, तीन नामजद
जासं, फिरोजपुर : टैक्टर चलाकर धान की फसल नष्ट करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 04:41 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 04:41 PM (IST)
जासं, फिरोजपुर : गांव गट्टी मतड़ में टैक्ट्रर चलाकर धान की फसल नष्ट करने के आरोप में थाना लखोके बहराम पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपित अमरजीत ¨सह, मिल्खा ¨सह और मुख्तयार ¨सह निवासी गट्टी मतड़ ने फसल नष्ट की है। नत्था ¨सह निवासी चक्क भंगेवाला ने शिकायत दी कि उसकी जमीन गांव गट्टी मतड़ में है। आरोपितों ने नौ सितंबर की रात को पुरानी रंजिश के कारण उसकी जमीन में ट्रैक्टर व हल चलाकर धान की फसल नष्ट कर दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें