राष्ट्रीय एकता व आपसी भाईचारा सप्ताह मनाया जाएगा
संवाद सूत्र, फिरोजपुर सहायक कमिश्नर रणजीत ¨सह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्
संवाद सूत्र, फिरोजपुर
सहायक कमिश्नर रणजीत ¨सह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कहा कि 19 नवंबर से 25 नवंबर तक राष्ट्रीय एकता सप्ताह को समर्पित अलग -अलग तरह के प्रोग्राम करवाए जाएंगे। 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां, 20 नवंबर को अल्पसंख्यक वर्ग भलाई दिवस गांव पोजो के उताड़, 21 नवंबर को भाषा एकता दिवस देव समाज कालेज फार वूमैन फिरोजपुर में मनाया जाएगा। 22 नवंबर को पिछड़ी श्रेणी भलाई दिवस,23 नवंबर को सभ्याचार एकता दिवस,24 को महिला दिवस,25 को वातावरण संभाल दिवस भी मनाया जाएगा। यह सभी प्रोग्राम शिक्षा विभाग, नेहरू युवा केंद्र, जंगलात विभाग, जिला भलाई अफसर, जिला प्रोग्राम अफसर, युवक सेवाएं आदि के सहयोग के साथ करवाए जाएंगे। जिला खेल अफसर सुनील कुमार, नेहरू युवा केंद्र के सर्बजीत ¨सह बेदी समेत अलग -अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।