पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
फिरोजपुर : समाज सेवी संस्था फिरोजपुर एनजीओ को-ऑर्डिनेशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने वातावरण को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य को लेकर एडीसी विकास फिरोजपुर कार्यालय में प्रधान इंद्र ¨सह गोगिया की अध्यक्षता में पौधरोपण किया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर।
समाज सेवी संस्था फिरोजपुर एनजीओ
को-ऑर्डिनेशन सोसायटी के पदाधिकारियों ने वातावरण को साफ-सुथरा बनाने के उद्देश्य को लेकर एडीसी विकास फिरोजपुर कार्यालय में प्रधान इंद्र ¨सह गोगिया की अध्यक्षता में पौधरोपण किया। संस्था के प्रधान इंद्र ¨सह गोगिया, बलविंद्र कौर सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर 25 पौधे लगाए। उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। इस मौके पर जगजीत ¨सह कोछड़, बलविंद्र ¨सह गोगिया, कमलेश वोहरा, मंगत राम आनंद, बलदेव ¨सह, एसी चावला, सुंदर लाल, अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।