चोरी की बाइक समेत दबोचा लुधियाना का युवक
फिरोजपुर : थाना सिटी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक युवक को शहर की दाना मंडी के पास काबू किया है। उससे चोरी की बाइक बरामद की है। एएसआइ मेजर ¨सह ने बताया कि शहर के जीरा गेट के पास वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 12:43 AM (IST)
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना सिटी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक युवक को शहर की दाना मंडी के पास काबू किया है। उससे चोरी की बाइक बरामद की है। एएसआइ मेजर ¨सह ने बताया कि शहर के जीरा गेट के पास वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि लुधियाना के गांव खैरे के निवासी मक्खन ¨सह उर्फ बिट्टू बाइक चोरी करने का आदी है। इस समय भी चोरी की बाइक बेचने के लिए फिरोजपुर शहर की दानामंडी में ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने रेड कर आरोपित को बाइक सहित काबू कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें