200 बोतल अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
संवाद सूत्र, मक्खू : पुलिस ने 200 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई लख¨व
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 04:43 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 04:43 PM (IST)
संवाद सूत्र, मक्खू : पुलिस ने 200 बोतल अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई लख¨वद्र ¨सह ने 19 सितंबर रात सवा नौ बजे शहर में अमृतसर तिकोनी क्षेत्र में नाकाबंदी की हुई थी। तब हरियाणा नंबर की कार एचआर 26एएल 0445 को रुकवा कर संदेह के आधार पर चे¨कग की तो कार में से 200 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। इस कार को गुरबख्श ¨सह निवासी बुलोके, वार्ड नंबर एक मक्खू चला रहा था। पुलिस ने एएसआइ लख¨वद्र ¨सह की रिपोर्ट पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित तस्करी के लिए शराब लाया था। उससे सप्लायर के बारे में पूछताछ की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें