चुनावी वादे पूरे करने से भाग रही कैप्टन सरकार : सुखबीर
ममदोट (फिरोजपुर) लोकसभा हलका फिरोजपुर के शिअद उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल ममदोट के पंजाब पेलेस में रैली में पहुंचे।
संवाद सहयोगी, ममदोट (फिरोजपुर) : लोकसभा हलका फिरोजपुर के शिअद उम्मीदवार सुखबीर सिंह बादल ममदोट के पंजाब पेलेस में रैली में पहुंचे। सुखबीर ने कहा कि कांग्रेसियों की तरफ के किए जा रहे अत्याचारों का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। फिरोजपुर लोकसभा हलके का विकास पहल के आधार पर करवाया जाएगा और इसको भी चंडीगढ़ बठिडा की अपेक्षा बढि़या बनाया जाएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह पर बरसते बादल ने कहा कि कैप्टन ने लोगों को गुमराह करके सरकार बनाई है। अब लगभग दो साल बीत चुके हैं और अभी भी कोई चुनावी वादा पूरा नहीं किया जा सका बल्कि अकाली दल बादल की तरफ से गरीब वर्ग के लिए चलाईं भलाई स्कीमों, 800 स्कूल, सेवा केंद्र आदि बंद कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि शिअद पार्टी को पार्लियामेंट में पहुंचाए, हम आपकी आवाज वहां पहुंचाएंगे। रैली में देहाती के पूर्व विधायक जोगिंद्र सिंह जिन्दू,अवतार सिंह जीरा जिला यूथ प्रधान, सीडी कंबोज सीनियर अकाली नेता, हरचरन सिंह वैरड़, चमकौर सिंह, महल सिंह काला, जज सिंह, मेजर सिंह, शलिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह पूर्व सरपंच, बोहड़ सिंह, प्रीतम सिंह मलसी, राकेश बिद्रा, सुरजीत सिंह,सर्बजीत सिंह आदि मौजूद थे।