विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक सवार से छीने 32 हजार रुपये, केस दर्ज

By JagranEdited By:
Published: Thu, 20 Sep 2018 05:21 PM (IST)

फिरोजपुर : राहगीरों और बाइक पर सवार महिलाओं से पर्स झपटने गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है।

बाइक सवार से छीने 32 हजार रुपये, केस दर्ज
बाइक सवार से छीने 32 हजार रुपये, केस दर्ज

जासं, फिरोजपुर : राहगीरों और बाइक पर सवार महिलाओं से पर्स झपटने गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। यह गिरोह पिछले एक सप्ताह में जिले में तीन वारदातें कर चुका है। हाल ही में बुधवार को झोक हरिहर के पास एक बाइक सवार ग्रामीण से दो बाइक सवारों ने 32 हजार रुपये छीन लिए। अभी तक इस गिरोह का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने देवेंद्र ¨सह निवासी बुकनखां वाला की रिपोर्ट पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में मामला दर्ज किया है।

गांव बुकनखां वाला निवासी देवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह 19 सितंबर की सुबह फिरोजपुर से अपने गांव बुकनखां वाला जा रहा था। सैन्य छावनी के बाद झोक हरिहर के समीप एक ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो उसका पीछा कर रहे बाइक सवार दो लोगों ने उसके कुर्ते की जेब पर झपटा मारा। इसे जेब फट गई और झपटमार पर्स लेकर तेजी से मुक्तसर साहब की तरफ जाने वाली रोड पर निगल गए। इस दौरान वह बैलेंस बिगड़ने पर गिर गए और झपटमारों का पीछा नहीं कर सके। देवेंद्र सिंह ने बताया कि पर्स में 32 हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और डीएल था। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ सुदेश कुमार कर रहे हैं।

इससे पहले 14 सितंबर को मघरे गांव के जोगेंद्र सिंह से बाइक सवार दो व्यक्तियों ने पर्स झपट लिया था। 15 सितंबर को गुरु हरसहाय क्षेत्र में शराब ठेकेदारों के का¨रदे राजकुमार से कुछ लोगों पर्स छीन लिया था। इसमें आठ हजार रुपए थे। अभी तक झपटमारों का कोई सुराग नहीं लगा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।