विदेश भेजने के नाम पर 16.99 लाख ठगे, मां-बेटी पर केस
फिरोजपुर : जीरा सिटी पुलिस ने युवक को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 16 लाख 99 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी जीरा में दर्ज यह मामला एक साल पुराना है।
जासं, फिरोजपुर : जीरा सिटी पुलिस ने युवक को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 16 लाख 99 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में मां-बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना सिटी जीरा में दर्ज यह मामला एक साल पुराना है। ठगी का शिकार हुए अंग्रेज ¨सह निवासी बस्ती पूर्ण ¨सह वाली ने सारा तगड़ और उसकी मां सलीन तगड़ निवासी गुगा मंदिर वाली गली, जीरा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अंग्रेज ¨सह के अनुसार उसने अपने बेटे सुख¨जद्र ¨सह को स्टडी वीजा पर कनाडा भेजने के लिए आइलेट्स कोर्स करवाया था। इसमें सुख¨जद्र ¨सह के 5.5 बैंड बने थे। इससे सुख¨जद्र कनाडा नहीं जा सकता था। नवंबर, 2017 में आरोपित सारा तगड़ और उसकी मां सलीन तगड़ ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनका एक रिश्तेदार कनाडा एंबेसी में है। वे सुख¨जद्र का वीजा लगवा देंगी। इसके लिए उन्हें 21 लाख 24 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि उन्हें दो महीनों में वीजा आने का आश्वासन दिया गया था। लंबा समय बीतने के बाद भी वीजा नहीं आया। तब पंचायत करने पर आरोपितों ने सवा चार लाख रुपए लौटा दिए। बाकी 16 लाख 99 हजार रुपए नहीं लौटाए थे। मुकदमे के जांच अधिकारी थाना सिटी जीरा के एएसआई वन ¨सह के अनुसार परिवादी अंग्रेज ¨सह ने 7 जुलाई को पुलिस के उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी। इसकी प्रारंभिक जांच के आधार पर केस दर्ज हुआ है। अब प्रकरण की गहनता से जांच करवाई जाएगी।