रंजिशन दो जगह मारपीट में चली गोलियां, तीन घायल, 12 लोगों पर केस
फिरोजपुर : थाना जीरा और थाना लखोके बहराम क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो जगह मारपीट के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। 31 अक्टूबर रात को जीरा में मक्खू रोड स्थित एक ढाबे पर वीरेंद्र सिंह निवासी गांव बलू और शिवम निवासी मनसूरदेवा रोड जीरा खाना खा रहे थे। तब वहां संदीप वोहरा निवासी समाधि मोहल्ला जीरा, धर¨वद्र ¨सह निवासी जीरा, कारज ¨सह, राबेल ¨सह और लख¨वद्र ¨सह निवासी बूले ने इनसे झगड़ा किया।
जासं, फिरोजपुर : थाना जीरा और थाना लखोके बहराम क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो जगह मारपीट के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। 31 अक्टूबर रात को जीरा में मक्खू रोड स्थित एक ढाबे पर वीरेंद्र सिंह निवासी गांव बलू और शिवम निवासी मनसूरदेवा रोड जीरा खाना खा रहे थे। तब वहां संदीप वोहरा निवासी समाधि मोहल्ला जीरा, धर¨वद्र ¨सह निवासी जीरा, कारज ¨सह, राबेल ¨सह और लख¨वद्र ¨सह निवासी बूले ने इनसे झगड़ा किया। फिर रिवॉल्वर से गोली चला दी। इससे शिवम और वीरेंद्र ¨सह घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में भर्ती करवाया गया है। थाना सिटी जीरा पुलिस ने आरोपितों पर हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया है। एएसआइ गुरदीप ¨सह ने बताया कि वीरेंद्र ¨सह ने बयान दिए हैं कि वह अपना ट्रक गली में खड़ा करता था। इसे लेकर उसका कई बार कारज सिंह से झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में हमला किया गया। लखोके बहराम थाना क्षेत्र के गांव झोक टहल ¨सह में भी गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल सुख¨वद्र ¨सह टांग मेडिकल कॉलेज फरीदकोट में उपचाराधीन है। सुख¨वद्र ¨सह ने बयान दिए कि 1 नवंबर रात करीब 11:45 बजे वह खेत में जुताई कर घर आया। रात करीब 12:30 बजे उसके घर के सामने आकर किसी ने उसे ललकारा। तब उसने घर से बाहर आकर देखा तो वहां गांव के ही सारज ¨सह, अमरजीत ¨सह, हरचंद ¨सह, जसवीर ¨सह, महेंद्र ¨सह व दो अन्य व्यक्ति खड़े थे। सारज ¨सह ने पिस्तौल से उस पर फायर कर दिया। उससे मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।