Move to Jagran APP

प्याज से लदे ट्रक में ढाई किलो अफीम लाते दो गिरफ्तार

फिरोजपुर : एमपी व राजस्थान के बॉर्डर से अफीम लाकर पंजाब में तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों प्याज से भरे ट्रक में 2 किलो 500 ग्राम अफीम ला रहे थे। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में एसपी (डी) बलजीत सिंह सिधू ने बताया कि आरोपितों की पहचान खजान सिंह निवासी बस्ती बसाखा सिंह वाली और सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू निवासी फत्तेवाला के रूप में हुई है। तलवंडी भाई थाना में खजान सिंह, सुखदेव सिंह और इस तस्करी में संलिप्त रहे निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी कमाला वाला मिड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया है। निर्मल की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 10:37 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 10:37 PM (IST)
प्याज से लदे ट्रक में ढाई किलो अफीम लाते दो गिरफ्तार
प्याज से लदे ट्रक में ढाई किलो अफीम लाते दो गिरफ्तार

जासं, फिरोजपुर : एमपी व राजस्थान के बॉर्डर से अफीम लाकर पंजाब में तस्करी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों प्याज से भरे ट्रक में 2 किलो 500 ग्राम अफीम ला रहे थे। शनिवार को एसएसपी कार्यालय में एसपी (डी) बलजीत सिंह सिधू ने बताया कि आरोपितों की पहचान खजान सिंह निवासी बस्ती बसाखा सिंह वाली और सुखदेव सिंह उर्फ बिट्टू निवासी फत्तेवाला के रूप में हुई है। तलवंडी भाई थाना में खजान सिंह, सुखदेव सिंह और इस तस्करी में संलिप्त रहे निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी कमाला वाला मिड्डू के खिलाफ केस दर्ज किया है। निर्मल की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

loksabha election banner

एसपी के अनुसार सूचना मिली थी कि खजान सिंह का खुद का ट्रक (आरजे 07 जीए 7511) है। इससे वह मध्यप्रदेश और राजस्थान में माल ढुलाई का चक्कर लगाते हुए इसकी आड़ में अफीम लाता है। शुक्रवार शाम सूचना मिली कि वे अफीम लेकर आ रहे हैं। तब लल्ले गाव के पास नाकाबंदी कर ट्रक रुकवाया गया। ट्रक की तलाशी लेने पर इसके कैबिन में अफीम मिली।

पोस्त तस्करी में जमानत पर छूटा, फिर से पकड़ा गया

एसपी बलजीत सिंह सिधू के अनुसार इससे पहले खजान सिंह पोस्त तस्करी में पकड़ा गया था। एक साल पहले पुलिस ने इससे 45 किलो पोस्त बरामद किया था। इस मामले में जमानत पर आने के बाद वह फिर तस्करी करने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपित मध्यप्रदेश और राजस्थान सीमा में पोस्त की खेती वाले इलाके से सस्ती अफीम लाकर यहा महंगे दाम पर बेचते थे। आरोपितों के लोकल कनेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.