राहगीर से मोबाइल छीनने पर दो नामजद
जासं, फिरोजपुर : राहगीर से मोबाइल छीनने पर दो लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। ये मामला थाना सिटी फि
जासं, फिरोजपुर : राहगीर से मोबाइल छीनने पर दो लोगों को पुलिस ने नामजद किया है। ये मामला थाना सिटी फिरोजपुर क्षेत्र का एक नवंबर रात का है। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार निवासी शांति नगर ने रिपोर्ट दी है कि वह पुराना बाजार क्षेत्र में एक नंवबर रात करीब 8 बजे पैदल चल रहा था। तब वह अपने मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान बाइक पर दो युवकों ने उससे फोन झपट लिया। इसके बाद वे फरार हो गए। थोड़ी देर बाद ही वे बाजार में घूमते हुए मिल गए तो उन्हें लोगों की मदद से पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के अनुसार राहुल कुमार से मोबाइल छीनने वालों की पहचान पोलस व दीपक उर्फ दीपू निवासी चौक जैमल¨सहवाला के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। अभी तक दोनों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।