जेल में पति से मिलने आई महिला से संदिग्ध गोलियां पकड़ीं
फिरोजपुर : जेल में नशा तस्करी व धोखाधड़ी के आरोप में बंद पति से मुलाकात करने आई महिला से नशे की संदिग्ध गोलियां बरामद हुई हैं। थाना सिटी पुलिस ने जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर जेल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया, जिसे जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपित महिला की पहचान ¨छदो बाई निवासी कट्टियांवाली, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है, जो हवालाती पति जसवंत ¨सह से शनिवार को जेल में मिलने आई थी।
जासं, फिरोजपुर : जेल में नशा तस्करी व धोखाधड़ी के आरोप में बंद पति से मुलाकात करने आई महिला से नशे की संदिग्ध गोलियां बरामद हुई हैं। थाना सिटी पुलिस ने जेल प्रशासन की रिपोर्ट पर जेल नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया, जिसे जमानत पर रिहा कर दिया। आरोपित महिला की पहचान ¨छदो बाई निवासी कट्टियांवाली, जिला फाजिल्का के रूप में हुई है, जो हवालाती पति जसवंत ¨सह से शनिवार को जेल में मिलने आई थी।
थाना सिटी के एएसआइ दलीप कुमार ने बताया कि जेल स्टाफ ने मुलाकात से पहले छानबीन की तो ¨छदो बाई के पास प्लास्टिक की थैली में रखी 30 संदिग्ध गोलियां मिलीं। जेल प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार बरामद गोलियों के नशे की होने का संदेह है। जांच अधिकारी थाना सिटी के एएसआइ दलीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित महिला ने किसी नशा मुक्ति केंद्र से गोलियां लाना बताया है। एएसआइ दलीप कुमार के अनुसार गोलियों के सैंपल लेकर इसकी लैब से जांच करवाई जाएगी। अगर गोलियों में नशीला तत्व पाया गया तो केस की धारा बढ़ाई जाएगी।