रोडवेज कर्मियों ने गेट रैली कर जताया रोष
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर संयुक्त एक्शन कमेटी के बैनर तल
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर संयुक्त एक्शन कमेटी के बैनर तले फिरोजपुर डिपो के गेट पर रोष रोष रैली की। कर्मियों ने प्रदेश सरकार व विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। पंजाब रोडवेज एससी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश जनरल सचिव सुखपाल ¨सह ¨भडर, अवतार ¨सह धालीवाल कैशियर, एटक जत्थेबंदी से अरविन्द्र ¨सह प्रधान आदि ने कहा कि कैप्टन सरकार को सता में आए डेढ़ साल हो गया है। अभी तक कैप्टन सरकार ने कर्मचारियों के साथ किए वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने चेतावनी दी कि कहा कि यदि पंजाब सरकार इन मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो उनकी संयुक्त एक्शन समिति 13 सितंबरको बस स्टैंड जलधंर में विशाल रोष प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर जनरल सचिव ओंकार ¨सह, इंटक जत्थेबंदी से प्रधान हरप्रीत ¨सह सोढी, चेयरमैन गुरदर्शन ¨सह, कर्मचारी दल से गुरजीत ¨सह प्रधान और वर्कशाप प्रधान राजिंद्र कुमार सहित मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन के प्रधान गुरतेज ¨सह व उप सचिव जसकरन ¨सह आदि मौजूद थे।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
यूनियन ने मांग की कि पंजाब सरकार 22 महीनों के डीए की किश्तों का बकाया जारी करे। सरकार की तरफ से लगाया गया 200 रुपये विकास टैक्स की वसूली बंद की जा छठे वेतन कमीशन की रिपोर्ट लागू की जाए। 2004 से भर्ती हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम के अंतर्गत लाया जाए। पंजाब रोडवेज में काम करते सभी कैटागरियों के कर्मचारियों की प्रमोशन की जाए। पंजाब रोडवेज में नई बसें डालकर रेगुलर भर्ती की जाए।