12 घंटे ड्यूटी के विरोध में काली पट्टियां बांध किया रोष प्रदर्शन
संवाद सूत्र, मक्खू : राष्ट्रीय रेलवे प्वाइंट्स मैन कर्मचारी यूनियन ने मक्खू स्टेशन पर सिर पर काली पट
संवाद सूत्र, मक्खू : राष्ट्रीय रेलवे प्वाइंट्स मैन कर्मचारी यूनियन ने मक्खू स्टेशन पर सिर पर काली पट्टियां बांधकर रेलवे प्रबंधन के प्रति विरोध जताया। यूनियन प्वाइंट्स मैन की ड्यूटी 12 घंटे की होने का विरोध कर रही है। इसी रोष स्वरूप काला दिवस मनाया गया। यूनियन के मीडिया सचिव सन्नी सेन के नेतृत्व में रोष प्रदर्शन कर रेलवे प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। सन्नी ने बताया की प्वाइंट्स मैन व ट्रैफिक गेटमैन की ड्यूटी अंग्रेजों के समय से 12 घंटे चल रही है, जो की रेलवे के लिए भी सुरक्षा एव संरक्षा को भी खतरा है। कर्मचारी ड्यूटी लंबी होने पर पर तनावपूर्ण स्थिति में रहता है। इसका 8 घंटे ड्यूटी रोस्टर में तब्दील किया जाना चाहिए। मीडिया सचिव सेन ने कहा कि प्वाइंट्स मैन और ट्रैफिक गेटमैन को रिस्क अलाउंस दिया जाना चाहिए। न्यू पेंशन स्कीम को रद करके पुरानी पेंशन स्कीम लागू होनी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में तिलक राज, विजय कुमार, अविनाश सक्सेना आदि उपस्थित थे।