सफेदे के पेड़ से टकराई कार, युवक की मौत
फिरोजपुर : तेज रफ्तार कार सफेदे में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। ये दुर्घटना फिरोजपुर -श्री मुक्तसर साहब रोड पर गांव झोक हरिहर के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई।
जासं, फिरोजपुर : तेज रफ्तार कार सफेदे में टकराने से एक युवक की मौत हो गई। ये दुर्घटना फिरोजपुर -श्री मुक्तसर साहब रोड पर गांव झोक हरिहर के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे हुई। मृतक की पहचान की गुरसेवक सिंह (25) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी गांव सैदेके रोहिला के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार फिरोजपुर छावनी की तरफ तरफ आ रही थी। अचानक ही कार दूसरी साइड में जाते हुए रोड किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से उसके गुरसेवक ¨सह होने की पहचान हुई। गुरसेवक ¨सह की एक वर्ष ही शादी हुई थी। वह चार बहनों का इकलौता भाई थी। समाचार लिखे जाने तक कुलगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई थी। मृतक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सफेदे से जोरदार टक्कर होने की वजह से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।