251 नवजात बच्चियों का आज मनाएंगे जन्मोत्सव
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत वीरवार को शहीद भगत ¨सह स्
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत वीरवार को शहीद भगत ¨सह स्टेडियम फिरोजपुर में 251 नवजात बच्चियों का जन्ममहोत्सव मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली लड़कियों को भी सम्मानित भी किया जाएगा।
डीसी रामवीर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित यह समारोह बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ प्रोग्राम के संबंध में अल-अलग स्कूलों व कालेजों की लड़कियों की तरफ भंगड़ा, गिद्दा, भाषण, नाटक, कोरियोग्राफी आदि कार्यक्रम पेश किया जाएंगे। बेटियों की अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियों से संबंधित भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों में नाम कमाने वाली लड़कियों का सम्मान भी किया जाएगा। डीसी ने अलग -अलग विभागों के अधिकारियों को समय पर प्रोग्राम की सभी तैयारियां मुकम्मल कर लेने दे आदेश दिए। उनको अपनी जिम्मेदारियां पूरी तनदेही और इमानदारी के साथ करने की भी हिदायत दी।
जिला प्रोग्राम अफसर रतनदीप संधू ने बताया कि जिले में पहले लड़कियों का ¨लग अनुपात 1000 लड़कों के पीछे 854 थी जबकि साल 2017 में सुधार आया है। अब 1000 लड़कों के पीछे लड़कियों का ¨लग अनुपात 900 हो गया है, जोकि खुशी वाली बात है।