Move to Jagran APP

झाड़ियों में मिला शव 8वीं के छात्र का निकला, परिचितों पर हत्या का संदेह

फिरोजपुर : सीआरपी मैदान की झाड़ियों में वीरवार को मिला शव आठवीं कक्षा के छात्र का था, जो दीवाली की रात से लापता था। इसकी पहचान अनिकेत भंडारी (15) पुत्र सुभाष भंडारी निवासी भारत नगर के रूप में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 10:16 PM (IST)
झाड़ियों में मिला शव 8वीं के छात्र का निकला, परिचितों पर हत्या का संदेह
झाड़ियों में मिला शव 8वीं के छात्र का निकला, परिचितों पर हत्या का संदेह

जासं, फिरोजपुर : सीआरपी मैदान की झाड़ियों में वीरवार को मिला शव आठवीं कक्षा के छात्र का था, जो दीवाली की रात से लापता था। इसकी पहचान अनिकेत भंडारी (15) पुत्र सुभाष भंडारी निवासी भारत नगर के रूप में हुई।

loksabha election banner

थाना सदर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। किसी परिचित द्वारा अनिकेत की हत्या करने का शक है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाकर परिजनों को सौंप दिया। अनिकेत शहर की सब्जी मंडी की कैंटर यूनियन के प्रधान सुभाष भंडारी का बेटा था। शुक्रवार को काफी संख्या में मोहल्लावासी सिविल अस्पताल पहुंचे, जिन्होंने हत्या के आरोपितों को जल्द पकड़ने की पुलिस से मांग की।

सुभाष भंडारी ने बताया कि दीवाली की रात करीब सात बजे अनिकेत घर पर था। उसने उसके साथ ही खाना खाया। फिर अपनी मम्मी से 500 रुपये लिए और बाइक लेकर यह कहते हुए निकला था कि वह बाजार से पटाखे खरीदकर जल्द ही घर लौट आएगा। लेकिन वह नहीं लौटा, उन्होंने रात 10:30 बजे तक उसका यह सोचते हुए इंतजार किया कि वह दोस्तों के पास होगा। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके मोबाइल फोन पर कॉल की गई। तब ¨रग बजती रही और किसी ने फोन अटेंड नहीं किया। कई बार कॉल रिजेक्ट भी की गई। इसके बाद उसकी पड़ताल की गई।

मोटरसाइकिल व मोबाइल नहीं मिला, मोगा रोड की लोकेशन मिली

सुभाष भंडारी व उसके भाई आतिश भंडारी के अनुसार उन्होंने कई जगह पड़ताल की। मोबाइल एप से अनिकेत के फोन की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया। इसमें लोकेशन मोगा रोड की होने का पता चला। वीरवार सुबह 10:30 बजे तक फोन पर ¨रग जाती रही। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस को अनिकेत के शव के कपड़ों से 70 रुपये मिले थे। उसके मोबाइल और मोटर साइकिल का अभी तक पता नहीं लगा है। पुलिस आशंका जाहिर कर रही है कि अनिकेत की हत्या दीपावली की रात को ही कर दी गई है। थाना सदर के एसआइ गुरदेव ¨सह ने बताया कि पहले अनिकेत का गला रेतने के साथ छाती पर गोली मारने का संदेह था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि किसी धारदार हथियार से उसकी श्वास नली काट दी गई। छाती पर नुकीले हथियार से गहरे प्रहार किए गए हैं। जो मौत की वजह बनी।

संदिग्ध लोगों से पूछताछ है जारी

पुलिस के अनुसार हत्या प्रकरण का खुलासा करने के लिए कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। अनिकेत के कुछ जानकारों के हत्या प्रकरण के बाद परिवार द्वारा पूछताछ करने पर हावभाव बदलने की वजह से इन पर संदेह हो रहा है। पुलिस के अनुसार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

पिता बोला, किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर क्यों मारा

सुभाष भंडारी के अनुसार उसके बेटे अनिकेत की किसी से दुश्मनी नहीं थी। वह सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ता था। स्कूल टाइम के बाद उधम सिंह चौक स्थित एक दुकान पर मोटर साइकिल रिपेय¨रग का काम सीखता था। सुभाष भंडारी के अनुसार फिर पता नहीं, उसे बेटे को किसी ने मार दिया। अनिकेत अपने चार भाई बहनों में से तीसरे नंबर पर था।

सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने से पता चला

अनिकेत के चाचा आतिश भंडारी के अनुसार वीरवार रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हुई थी कि सीआरपी मैदान में युवक का शव मिला है। तब उन्होंने दे रात पुलिस से संपर्क कर अस्पताल की मोर्चरी में शव देखा। इससे पता चला कि शव अनिकेत का है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.