मारपीट के दो मामलों में नौ पर पर्चा
संवाद सूत्र,फिरोजपुर दो जगहों पर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन मामलों में 9 ल
संवाद सूत्र,फिरोजपुर
दो जगहों पर हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इन मामलों में 9 लोगों क खिलाफ मामला दर्ज किया है। मारपीट की घटनाओं का संबंध थाना मक्खू व लक्खोके बहराम से है। थाना मक्खू के एएसआइ बिक्रम ने बताया कि गांव पधरी में हुई मारपीट के मामले में इंद्रजीत ¨सह की शिकायत पर गुरप्रीत ¨सह व उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इंद्रजीत का आरोप था कि उसने गुरप्रीत की बहन का रिश्ता करवाया था। जिनकी अनबन होने के कारण रिश्ते में दरार आ गई। इसी बात को लेकर गुरप्रीत व उसके घर वाले ने मारा। दूसरा मामला थाना लक्खोके बहराम में दर्ज किया गया है, जिसमें दर्शन ¨सह निवासी गांव त¨रडा का कहना था कि उसके खेत के साथ बलबीर ¨सह की सांझी मेड़ है। इसी मेड़ को लेकर बलबीर के साथ कहासुनी हो चुकी है। 12 दिसंबर की सुबह बलबीर ¨सह ने अपने बेटे कृष्ण व हरमेश के अलावा जरनैल ¨सह के मिलकर उसे तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। जांचकर्ता अमरजीत ने बताया कि पुलिस ने दर्शन ¨सह की शिकायत चारों आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।