निजामदीप बस्ती में स्वाइन फ्लू व मलेरिया के लक्षण बताए
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : लोगों को स्वाइन फ्लू एवं मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य स
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 06:22 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 06:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : लोगों को स्वाइन फ्लू एवं मलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सेहत विभाग के कर्मचारियों ने सिविल सर्जन डॉ. गुरमिंद्र ¨सह के दिशा निर्देशानुसार स्थानीय बस्ती निजामदीन वाली में जागरुकता अभियान चलाया। स्वाइन फ्लू व मलेरिया जागरुकता कैंप का आयोजन किया। इसमें नरिन्द्र शर्मा ने लोगों को स्वाइन फ्लू संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। लोगों की जांच कर उनके खून की स्लाइडें भी बनाई गई। कैंप में राजिंद्र कौर मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर ने लोगों को 0 से 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण संबंधी जानकारी दी। इस मौके पर सतपाल, रमन कुमार, राम प्रताप आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें