सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए
फैलोज क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए व मरीजों का हाल चाल जाना।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : फैलोज क्लब द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सरकारी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए व मरीजों का हाल चाल जाना। क्लब सदस्यों ने सभी के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की। क्लब के प्रधान जगदीश जुनेजा ने कहा कि मनुष्य की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। पर्यावरण प्रेमी राजीव गोदारा ने अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एसपी फुटेला, रमेश वर्मा, शामलाल अरोड़ा, रमेश बजाज , ओम प्रकाश सेठी, ओम प्रकाश जुनेजा, राजीव गोदारा, रमेश मिढ्ढा, एडवोकेट वजिन्द्रपाल बिश्नोई मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें