Move to Jagran APP

Corona Virus का खौफ: दस दिनों में ट्रेनों में घटी ढाई लाख यात्रियों की संख्या

यात्रियों ने Corona Virus के कारण ट्रेनों में भीड़भाड़ होने को ध्यान में रखते हुए सफर करने से परहेज करना शुरू कर दिया है। यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 01:12 PM (IST)
Corona Virus का खौफ: दस दिनों में ट्रेनों में घटी ढाई लाख यात्रियों की संख्या
Corona Virus का खौफ: दस दिनों में ट्रेनों में घटी ढाई लाख यात्रियों की संख्या

जेएनएन, फिरोजपुर। Corona Virus की चपेट में आने की आशंका के चलते लोगों ने ट्रेनों में भीड़भाड़ होने को ध्यान में रखते हुए सफर करने से परहेज करना शुरू कर दिया है। फिरोजपुर डीआरएम आफिस से मिले आंकड़ों के मुताबिक 3 से लेकर 12 मार्च तक ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में एकाएक गिरावट आई। इस दौरान कुल ढाई लाख के करीब मुसाफिरों की संख्या में कमी आई है।

loksabha election banner

3 मार्च के दिन आरक्षण और जनरल टिकट पर ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिरों की संख्या जहां 70 हजार के लगभग थी, वहीं 12 मार्च तक कम होकर यह 58 हजार तक रह गई है। जिन रेलवे स्टेशनों में मुसाफिरों की संख्या कम आ रही है, उनमें फिरोजपुर मंडल के अधीन जम्मू, पठानकोट, उधमपुर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, फिरोजपुर, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, ब्यास, फगवाड़ा और कटड़ा वैष्णो देवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ससुराल पहुंचते ही दुल्हन की अजीब डिमांड, चूड़ा उतार फेंका, बोली- मुझे नशा चाहिए 

ट्रेनों में सफर करने वाले मुसाफिर

तारीख               जनरल        रिजर्वेशन

03 मार्च             60914        9050

04 मार्च             59305        8110

05 मार्च             51083        8200

06 मार्च             39942        7408

07 मार्च             55435        7174

08 मार्च             54976        4602

09 मार्च             54107        6953

10 मार्च             42514        5784

11 मार्च             59714        6572

12 मार्च            51484        7358 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.