Move to Jagran APP

पराली का सदुपयोग करने वाले किसान होंगे सम्मानित : डीसी

फाजिल्का। डिप्टी कमिश्नर मनप्रीत ¨सह ने कहा कि मिशन पंजाब स्वस्थ का मकसद लोगों को स्वच्छ हवा, साफ पानी और पर्यावरण प्रदान करना है। इसके साथ की पराली को सदुपयोग करके आमदनी में बढ़ोतरी की जा सकती है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Sep 2018 03:21 PM (IST)Updated: Wed, 26 Sep 2018 03:21 PM (IST)
पराली का सदुपयोग करने वाले किसान होंगे सम्मानित : डीसी
पराली का सदुपयोग करने वाले किसान होंगे सम्मानित : डीसी

संवाद सहयोगी, फाजिल्का : डीसी मनप्रीत ¨सह ने कहा कि मिशन तंदुरुस्त पंजाब का मकसद लोगों को स्वच्छ हवा, साफ पानी और पर्यावरण प्रदान करना है। पराली को सदुपयोग करके आमदनी में बढ़ोतरी की जा सकती है। पराली को जलाने से प्रदूषण तो फैलता ही है इसके साथ अन्य कई नुकसान भी होते हैं। पराली का सदुपयोग करने वाले किसानों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। डीसी ने कहा कि पराली को आग लगाने की बजाय खाद, पशुओं के नीचे बिछाने पशुओं के चारे के लिए और जैव उर्वरक बायोगैस के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। ऐसा करने वाले किसान बधाई के पात्र है और इन्हें विशेष रूप से जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। कृषि उपकरणों पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी। डीसी ने कहा कि सीमावर्ती गांव बहक में किसान सचिन सहगल पिछले तीन वर्षों से पराली को आग न लगाकर विभिन्न तरीकों से उपयोग कर रहे है। जोकि अन्य किसानों के लिए मिसाल है। ऐसे किसानों ने बताया कि वह मातृभूमि की 20 एकड़ जमीन में खेती करते हैं पिछले 3 वर्षों के पराली को कभी आग नहीं लगाई। वह समय से अन्य तरीकों से पराली का उपयोग अन्य कार्यों में कर लेते है। डीसी ने बताया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की ओर से शिविरों में किसानों को बंजर भूमि और भागीदारी और अन्य संसाधनों का अधिग्रहण करने की जानकारी दी गई

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.