लायंस क्लब ने 6 अध्यापकों को किया सम्मानित
संवाद सूत्र, फाजिल्का लायंस क्लब फाजिल्का जिला 321 एफ द्वारा होटल पैराडीजो में एक समारोह का आयोजन
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:55 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, फाजिल्का
लायंस क्लब फाजिल्का जिला 321 एफ द्वारा होटल पैराडीजो में एक समारोह का आयोजन करके क्षेत्र के छह अध्यापकों को सम्मानित किया। कलब के अध्यक्ष सुनील कामरा ने बताया कि कलब द्वारा प्रतिवर्ष अध्यापकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर प्रौजेक्ट चेयरमैन घमंड सिह आहूजा ने गत वर्ष किए गए कार्यो का विवरण दिया। समारोह में चेयरमैन अजय ¨सह सावनसुखा, कोषाध्यक्ष लायन दया कृष्ण बब्बर, पीआरओ गगन चोपड़ा ने अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर सभी सदस्यों को तुलसी व गुलाब के पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में सीमा पर देशभक्तिपूर्ण समारोहों के आयोजन तथा अन्य समाजसेवी कार्यो के लिए एलडी शर्मा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें