पीएम का पुतला जलाया
खेती सुधार कानून के विरोध में किसानों ने रेल ट्रैक बस्ती टैंकां वाली पर लगाए मोर्चे पर 26वें दिन अर्थी फूंक प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : खेती सुधार कानून के विरोध में किसानों ने रेल ट्रैक बस्ती टैंकां वाली पर लगाए मोर्चे पर 26वें दिन अर्थी फूंक प्रदर्शन किया।
किसान नेताओं ने कहा कि किसान शांतमय ढंग से प्रदर्शन कर खेती सुधार कानून को रद करने की मांग कर रहें है। फिर भी केंद्र सरकार उनकी मांगों को पूरी करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस मौके बलजिन्दर सिंह तलवंडी नेपाला, बलराज सिंह फेरोके, सुखवंत सिंह लोहका, अंग्रेज सिंह बूटेवाला, लखविन्दर सिंह जोगेवाला, अमरजीत सिंह संतु वाला, सुखविन्दर सिंह कोहाला, लखवीर सिंह, महताब सिंह, लखविन्दर सिंह बस्ती नामदेव, बलकार सिंह जोगेवाला, जर्नैल सिंह वारिस वाला, साहिब सिंह आदि ने भी विचार रखे और कहा कि यदि केंद्र सरकार ने किसानों के मामलों को हल नहीं किया तो आने वाले समय वह सरकार के साथ आमने-सामने की लड़ाई लड़ने से भी गुरेज नहीं करेंगे ।