Move to Jagran APP

फिरोजपुर से 100 ट्रैक्टरों पर दिल्ली रवाना हुए किसान

कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली में टै्रक्टर मार्च के लिए फिरोजपुर जिले से शुक्रवार को करीब 100 ट्रैक्टर रवाना हुए। हर ट्रेक्टर ट्राली में 15 से 20 किसान सवार रहे। किसान आदोलन के लिए कई किसान पंजाब मेल से दिल्ली के रवाना हुए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:42 PM (IST)
फिरोजपुर से 100 ट्रैक्टरों पर दिल्ली रवाना हुए किसान
फिरोजपुर से 100 ट्रैक्टरों पर दिल्ली रवाना हुए किसान

जागरण टीम, फिरोजपुर : कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ दिल्ली में टै्रक्टर मार्च के लिए फिरोजपुर जिले से शुक्रवार को करीब 100 ट्रैक्टर रवाना हुए। हर ट्रेक्टर ट्राली में 15 से 20 किसान सवार रहे। किसान आदोलन के लिए कई किसान पंजाब मेल से दिल्ली के रवाना हुए। इससे पहले जिले से 500 ट्रैक्टर दिल्ली भेजने की घोषणा की गई थी। किसान नेताओं ने कहा किसानों के दिल्ली जाने की सिलसिला जारी रहेगा। हर जिले से किसानों के दिल्ली जाने की शेड्यूल तैयार किया गया है। वहीं काग्रेस ने शहर में ट्रेक्टर मार्च निकाल कर किसानों को समर्थन दिया।

loksabha election banner

शुक्रवार को फिरोजपुर, मुदकी, गुरुहरसहाय से किसान ट्रैक्टर ट्राली से दिल्ली के लिए रवाना हुए। भारतीय किसान यूनियन (डकौंदा) के जिला प्रधान अवतार सिंह महिमा ने बताया कि शुक्रवार को मुदकी से 30, गुरुहरसहाय से 25 और फिरोजपुर से 45 ट्रैक्टर ट्रालिया दिल्ली के लिए रवाना हुई। इससे पहले भी किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं और कुछ इलाकों से शनिवार को ट्रैक्टर दिल्ली के लिए निकलेंगे। किसान संघर्ष कमेटी के प्रेस सचिव सुख पन्नु ने कहा कि बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच चुके है।

उधर मल्लावाला में किसान संगठनों ने गुरुद्वारा साहिब में मीटिंग कर 25 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होने की घोषणा किसानों के समर्थन में काग्रेस ने निकाला ट्रेक्टर मार्च

किसानों का समर्थन करते हुए काग्रेस ने शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। मार्च में विधायक परमिंदर सिंह पिंकी और उनके समर्थकों ने ट्रैक्टर चलाया। विधायक पिंकी ने कहा कि किसान देश का अन्न दाता है और किसानों के हकों की सुरक्षा करना समाज के सारे लोगों का फर्ज बनता है। उन्होंने कहा कि काग्रेस सरकार पूरी तरह से किसान संघर्ष के साथ है और जब तक केंद्र सरकार किसानों के खिलाफ पास किए गए काले कानून वापस नहीं लेती वे किसान भाईयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर वकील गुलशन मोंगा, बिट्टू साघा, हरिंदर खोसा, परमिंदर हाडा, बलबीर बट्ट, सुखविंदर आटारी, रिंकू ग्रोवर, प्रिंस बाऊ भी शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.