फरीदकोट में 12 मार्च को लगाया जाएगा किसान मेला
पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा क्षेत्रीय खोज केंद्र फरीदकोट में 12 मार्च को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी द्वारा क्षेत्रीय खोज केंद्र फरीदकोट में 12 मार्च को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डॉ.पंकज निर्देशक पीएयू ने दी।
उन्होंने बताया कि इस मौके पर यूनिवर्सिटी से वैज्ञानिक और खेती के माहिर किसानों को खेती करने की नयी तकनीकों के बारे में जानकार करवाएंगे और किसानों को फसलों संबंधी पेश आने वाली समस्याओं के हल के बारे में जानकारी देंगे। इस मौके पर महिलाओं को घरेलू कामों संबंधी भी जानकारी दी जायेगी।
इसके साथ ही किसानों को सावन की फसल की फसलों के सुधरे बीज और सब्जियों की किटें भी दीं जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसानों को खेती संबंधित पुस्तकें देने के साथ-साथ प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इस मौके पर सांस्कृतिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया जायेगा। इस मेले संबंधी जानकारी के लिए पीएयू. क्षेत्रीय खोज केंद्र दफ्तर के नंबर 01639 -251244 या फिर डॉ.कुलवीर सिंह के मोबाइल नंबर 94177 -83052 पर भी संपर्क किया जा सकता है।