किसान ने पुतले फूंक किया प्रदर्शन
किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान मजदूरों महिलाओं तथा बच्चों ने शहर में रोष मार्च करते हुए जीरा के मेन चौक में पुतला फूंक कर नारेबाजी की।
संवाद सूत्र जीरा (फिरोजपुर) : किसान संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में शुक्रवार को किसान मजदूरों, महिलाओं तथा बच्चों ने शहर में रोष मार्च करते हुए जीरा के मेन चौक में पुतला फूंक कर नारेबाजी की। इस दौरान जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ, जिला उपप्रधान राणा रणबीर सिंह तथा जिला प्रैस सचिव सुखवंत सिंह लोहका ने कहा कि कृषि सुधार कानून रद होने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अंदरूनी तौर पर केंद्र सरकार के साथ मिली हुई है। इस मौके पर बलविदर सिंह, अमनदीप सिंह, बलराज सिंह फेरोंके, सुरेंद्र सिंह, लखबीर सिंह, अमरजीत सिंह, मेहताब सिंह, सुखचैन सिंह, लवप्रीत सिंह, महल सिंह, सुखप्रीत, हरबंस सिंह, गुरमेल सिंह आदि उपस्थित थे।