पांच साल की बच्ची से की अश्लील हरकतें, केस
थाना सिटी जीरा पुलिस ने पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप मेंएक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 03:27 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 03:27 PM (IST)
संवाद सूत्र जीरा, (फिरोजपुर) : थाना सिटी जीरा पुलिस ने पांच साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप मेंएक व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में लड़की के पिता ने बताया कि आरोपित सुखदेव सिंह उर्फ देबी उसके टाल पर काम करता है। रोटी लेने के लिए आरोपित उसके घर आया और एक कमरे में बैठ गया। उस वक्त वह नहा रहा था, जब वह नहाकर बाहर निकला तो देखा कि सुखदेव सिंह उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। बेटी ने शोर मचाया तो आरोपित सुखदेव सिंह मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें