मोरिडा में रैली के लिए कर्मचारी व पेंशनर रवाना
पंजाब यूटी मुलाजिम और सांझा फ्रंट पंजाब की तरफ से मोरिडा में की जा रही विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए फिरोजपुर से बड़ी संख्या में मुलाजिम और पेंशनर मोरिडा के लिए रवाना हुए।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब यूटी मुलाजिम और सांझा फ्रंट पंजाब की तरफ से मोरिडा में की जा रही विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए फिरोजपुर से बड़ी संख्या में मुलाजिम और पेंशनर मोरिडा के लिए रवाना हुए। पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेस फेडरेशन के जिला प्रधान कृष्ण जागोवालिया ने बताया कि पंजाब सरकार मुलाजिमों और पेंशनरों की मांगें पूरी करने से आना-कानी कर रही है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों व पेंशनरों की मांग जैसे कि वेतन कमिशन की रिपोर्ट को शोध कर लागू करना, पंजाब के अलग-अलग विभागों में लंबे समय से काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए, सभी कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाए, नई भर्ती चालू करके नौजवानों को रोजगार मुहैया करवाया जाए और अन्य मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके सतनाम सिंह, हरी कृष्ण, गुरदीप सिंह एसबीएस कालेज, बलवीर सिंह गोखी वाला, बलविंद्र सिंह, बाबा कुलवंत सिंह शहजादी, बाके लाल हकूमत वाला, लखवीर सिंह कोट करोड़, सोनू घल्लखुर्द, राज सिंह सहानके, जीत सिंह सहानके, मुख्तयार सिंह हजारा सिंह वाला, प्रकाश सिंह हजारा सिंह वाला आदि उपस्थित थे।
किसान यूनियन कादिया ने फूंका सरकार का पुतला संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन कादियां ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के समक्ष केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला सचिव हरविंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए किसान दिल्ली बार्डरों पर बैठे हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार उक्त काले कानूनों को रद करके किसानों को उनके घर वापिस भेजे। इस मौके पर हरविंद्र सिंह जिला वित्त सचिव धीरा पतरा, ब्लाक प्रधान फिरोजपुर गुरबीर सिंह, बलवीर सिंह, सर्बजीत सिंह, गुरजिंद्र सिंह, परमजीत सिंह, रणबीर सिंह, गुरजंट सिंह, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह झोक हरिहर, गुरदीप सिंह ईकाई प्रधान, स्वर्ण सिंह, हीरा सिंह, लखविंद्र सिंह नंबरदार, राजबीर सिंह, बलवंत सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे।