बिजली कर्मचारियों ने मांगों संबंधी शहरी मंडल फिरोजपुर कार्यालय के समक्ष दिया धरना
ज्वाइंट फोर्म के आह्वान पर शहरी मंडल फिरोजपुर एवं अर्बन मंडल फिरोजपुर के समूह बिजली कर्मचारियों ने शहरी मंडल फिरोजपुर कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर रोष धरना दिया और अश्वनी कुमार सर्कल प्रधान फिरोजपुर राकेश सैनी सर्कल सचिव के नेतृत्व में नारेबाजी की।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : ज्वाइंट फोर्म के आह्वान पर शहरी मंडल फिरोजपुर एवं अर्बन मंडल फिरोजपुर के समूह बिजली कर्मचारियों ने शहरी मंडल फिरोजपुर कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर रोष धरना दिया और अश्वनी कुमार सर्कल प्रधान फिरोजपुर, राकेश सैनी सर्कल सचिव के नेतृत्व में नारेबाजी की।
प्रदेश प्रधान गुरदित्त सिंह ने कहा कि सरकार व मैनेजमैंट की तरफ से कर्मचारियों की संस्था के साथ किए गए समझौतों में मानी गई मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है और साथ ही बिजली एक्ट 2020 लागू करके विभाग का निजीकरण करने की कोशिशें की जा रही है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने आज धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संघर्ष में 31 जुलाई तक वर्क टू रूल जारी रखा जाऐगा और 22 जुलाई को कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल करेंगे। इसके अलावा 16 जुलाई को एक्सईएन पीएडएम पीएसपीसीएल फिरोजपुर के कार्यालय के आगे ओवर टाइम के मामलें को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार और मैनेजमेंट की होगी।
इस मौके पर राकेश सैनी सर्कल फिरोजपुर, अश्वनी कुमार सर्कल प्रधान फिरोजपुर, राजेश दत्ता सर्कल नेता, सतीश कुमार सचिव अर्बन मंडल, सुखचैन सिंह, प्रवेश कुमार, बलवीर सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतपाल सिंह, लखा सिंह, मुख्तयार सिंह व अतेश कुमार मौजूद रहे।