Move to Jagran APP

संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

शादी के 12 साल बाद संतान न होने पर आरोपित ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया और उसके पति की दूसरी महिला के साथ शादी करवा दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 16 Sep 2021 10:10 PM (IST)Updated: Thu, 16 Sep 2021 10:10 PM (IST)
संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी
संतान न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, रचाई दूसरी शादी

संवाद सहयोगी, मक्खू (फिरोजपुर) : शादी के 12 साल बाद संतान न होने पर आरोपित ससुरालियों ने महिला को घर से निकाल दिया और उसके पति की दूसरी महिला के साथ शादी करवा दी। पुलिस ने आरोपित पति, उसकी दूसरी पत्नी और सास सहित छह लोगों पर मामला दर्ज किया है।

loksabha election banner

थाना मक्खू के एएसआइ कर्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीड़ित जोगिदर कौर निवासी मंझ वाला ने बताया कि उसका शादी करीब 12 वर्ष पहले आरोपित कुलविदर सिंह निवासी धक्का बस्ती सुलतानपुर लोधी जिला कपूरथला के साथ हुई थी और उसका पति व ससुराल के लोग उसे बच्चा न होने के कारण परेशान करते थे। ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और कभी वापस न आने की बात कह बुरा हश्र करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पति कुलविदर सिंह ने अपने परिवारिक सदस्य प्यार कौर रैबां , बचनों, सोनू निवासी धक्का बस्ती के साथ मिलकर उसे तलाक दिए बिना सरोज रानी निवासी गांव सरुप सिंह वाला के साथ दूसरी शादी करवा ली है। आरोपित की दूसरी शादी के बारे में पता चला तो पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने जांच के बाद छह आरोपितों पर थाना मक्खू में पर्चा दर्ज किया है।

दहेज उत्पीड़न के आरोप में ससुरालियों पर केस संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : शादी के छह साल बाद विवाहिता को दहेज के लिए परेशान करने के आरोप में पुलिस ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना वूमैन सेल फिरोजपुर के इंस्पेक्टर बलविदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में कुलविदर कौर निवासी गांव स्वाया राए हिठाड़ ने बताया कि उसका विवाह आरोपित वरिदर सिंह निवासी गांव होज थाना अरनीवाला जिला फाजिल्का के साथ 2015 में हुआ था। उसका पति वरिदर सिंह, ससुर कुलवंत सिंह व सास कुलवंत कौर दहेज के लिए उसे परेशान करते हैं। पुलिस ने आरोपितों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.