डीजे यूनियन ने विधायक को सौंपा मांगपत्र
डीजे यूनियन फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर विधायक परमिंद्र सिंह पिकी को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर एक मांगपत्र सौंपा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 05:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर :
डीजे यूनियन फिरोजपुर के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर विधायक परमिंद्र सिंह पिकी को मुख्यमंत्री पंजाब के नाम पर एक मांगपत्र सौंपा। यूनियन पदाधिकारियों ने मांग की कि केंद्र सरकार ने समारोह में 100 व्यक्तियों के शामिल होने की छूट दे, जबकि पंजाब में यह छूट सिर्फ 30 व्यक्तियों की है। उन्होंने कहा कि हम मांग करते है कि पंजाब सरकार भी केंद्र सरकार की तरह 100 व्यक्तियों को किसी भी समारोह में शामिल होने की छूट दे, ताकि वह अपना कारोबार चला सकें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें