समिति ने चार दिव्यांगों को वितरित की ट्राईसाइकिलें
नर सेवा नारायण सेवा समिति ने चार जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राईसाइकिलें वितरित कीं।
जागरण संवाददाता, अबोहर : नर सेवा नारायण सेवा समिति ने चार जरूरतमंद दिव्यांगों को ट्राईसाइकिलें वितरित कीं। मुख्य सेवादार राजू चराया ने बताया अब तक संस्था 209 टाईसाइकिलें बांट चुकी है। अभी भी 5 ट्राईसाइकिलें और एक व्हीलचेयर के जरूरतमंद प्रतीक्षा की सूची में हैं।
चराया ने बताया कि एक ट्राईसाइकिल स्व. बिहारी लाल गुप्ता की पुण्यतिथि पर उनके बेटे कमलजीत गुप्ता द्वारा, दूसरी स्व. आशा त्रिखा की पुण्य स्मृति में उनके बेटे साहिल त्रिखा ने, तीसरी अरमजीत पवन कुमार फर्म ने अपने दिवंगत पूर्वज अमरजीत गुप्ता की याद में और चौथी ट्राईसाइकिल गुप्तदान के रूप में संस्था को सौंपी गई। सरकारी अस्पताल में स्थित संस्था कार्यालय में चारों दानी सज्जनों के हाथों यह ट्राईसाइकिलें चार जरूरतमंदों को भेंट की गई। तीन ट्राईसाइकिलें गांव रुहेडियांवाली निवासी व एक गांव कंधवाला अमरकोट निवासी दिव्यांग को दी गई। गांव रुहेडि़यांवाली की महिला सरपंच अनीता भाटी के पति एडवोकेट वरिद्र सिंह भाटी ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। राजू चराया ने बताया कि संस्था के ट्राईसाइकिल इंचार्ज प्रेम नरूला व सोनू शर्मा द्वारा जांच पड़ताल के बाद ही जरूरतमंद को मदद दी जाती है। संस्था का प्रयास है कि अबोहर व आसपास क्षेत्र में ऐसा कोई दिव्यांग है जो ट्राईसाइकिल खरीदने में असमर्थ है तो वह संस्था से संपर्क कर सकता है। आज संस्था के माध्यम से जरूरमतंदों को ट्राईसाइकिलें देने वाले दानी सज्जन अपने इस पुण्य कार्य पर बेहद ही संतुष्ट हुए। इस मौके पर संस्था के कानूनी सलाहकार एडवोकेट अशोक बजाज, एडवोकेट शीतल बजाज, बिट्टू नरूला, अंचित मोंगा, अरुण गुप्ता, पवन गुप्ता, सुमित फुटेला, एडवोकेट ओम प्रकाश त्रिखा, पारथ गुप्ता, आशु गुप्ता, अरुण गुप्ता, कमल खन्ना, जगदेव बराड़, विशेष रूप से मौजूद थे।