छावनी में 12 करोड़ से हुए विकास : दमन सिंह
छावनी में होने वाले विकास कायोौं का श्रेय कंटनोमेंट बोर्ड के कार्यसाधक अफसर दमन सिंह ने कांग्रेसी विधायक परमिदर सिंह पिकी को दिया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 05:45 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 05:45 PM (IST)
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : छावनी में होने वाले विकास कायोौं का श्रेय कंटनोमेंट बोर्ड के कार्यसाधक अफसर दमन सिंह ने कांग्रेसी विधायक परमिदर सिंह पिकी को दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में ही विधायक की तरफ से 12 करोड़ रुपये से अधिक राशि सिर्फ छावनी के विकास कार्यों के लिए लाई गई है।
उन्होंने बताया कि छावनी में 12 करोड़ रुपये से अवैध कब्जे हटवाकर बाजार चौड़े किए गये, अदालत के सामने से खोखे हटाकर सड़क चौडी की गई। इसके साथ ही अब विधायक पिकी की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए डीसी दफ्तर के सामने वाली जगह जहां कूड़े के ढेर लगे होते थे, उस जगह को पार्क में तबदील कर वहां एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें