डेरा बाबा नानक के लिए रवाना हुई साइकिल रैली
शांति और सद्भावना का संदेश देती साइकिल रैली रविवार को फिरोजपुर से रवाना हुई।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : गुरु नानक देव प्रकाशपर्व को लेकर शांति और सद्भावना का संदेश देती साइकिल रैली रविवार को फिरोजपुर से रवाना हुई। इसे जिला खेल अफसर फिरोजपुर सुनील कुमार शर्मा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। एनजीओ को-ऑर्डिनेशन समिति के चेयरमैन हरीश मोंगा, हुसैनीवाला राइडर्स क्लब के प्रधान सोहन सिंह सोढी भी आदि उपस्थित थे। सुनील कुमार शर्मा डीएसओ ने कहा कि यह साइकिल रैली शांति और सद्भावना के प्रतीक के तौर पर फिरोजपुर से आठ साइकिल सवार अमृतसर के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद वे यहां से डेरा बाबा नानक के लिए निकलेंगे। इस साइकिल रैली को हुसैनीवाला राइडर्स क्लब के प्रधान सोहन सिंह सोढी लीड कर रहे हैं। खेल अफसर सुनील शर्मा ने बताया कि खेल विभाग की तरफ से इस रैली के लिए रिफ्रेशमेंट, सुरक्षा, सेहत सेवाओं के लिए रास्ते पर हर 15 किलोमीटर पर टेंट, कुर्सियां और 10 टेबल का प्रबंध किया गया है।