निगम कर्मचारियों ने क्वारंटाइन सेंटरों को किया सैनिटाइज
नगर निगम टीम की ओर से शहर में बनाए गए क्वारंटाईन सेंटरों के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों पर फागिग करवाई गइ।
जागरण संवाददाता, अबोहर : कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटाइन सेंटरों से डिस्चार्ज करने के बाद एसडीएम जसपाल सिंह बराड़ के आदेशों पर नगर निगम टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटरों के साथ साथ सार्वजनिक स्थानों पर फागिग करवाई गई।
नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह, सेनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिगलानी तथा स्वच्छ अभियान के अधिकारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने क्वारंटाइन सेंटरों, एटीएम, स्कूलों, पुलिस थानों तथा अस्पताल को सैनिटाइज किया।
इस मौके पर एसडीएम जसपाल बराड़ ने क्षेत्रवासियों से कहा कि देश में लॉकडाउन चार लगाया गया है। अभी हम पूरी तरह से कोरोना मुक्त नहीं, इसलिए लोग सरकार के आदेशों का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाए, मास्क पहने व बार बार हाथ को सैनिटाइजर से धोएं।
उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में छूट केवल दिन में सुबह सात से शाम छह बजे तक ही है, जबकि रात सात बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा इसलिए लोग कर्फ्यू के नियमों का उल्लघंन न करें। आदेशों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।