Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला

केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि विधेयक के खिलाफ फिरोजपुर में शहरी विधान सभा के विधायक परमिंदर सिंह पिकी के नेतृत्व में छावनी के लाइटों वाले चौंक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 05:41 PM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 05:07 AM (IST)
कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला
कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र का पुतला

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : केंद्र सरकार की ओर से पास किए गए कृषि विधेयक के खिलाफ फिरोजपुर में शहरी विधान सभा के विधायक परमिंदर सिंह पिकी के नेतृत्व में छावनी के लाइटों वाले चौंक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विधायक परपिंदर सिंह पिकी ने कहा कि पंजाब देश का अन्नदाता है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी आई तो पंजाब से पूरे हिदूस्तान में राशन भेजा गया, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी नीतियों अपनाई जा रही है, लेकिन वह किसी भी किसान के साथ धक्का नहीं होने देंगे और आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगे। इस मौके गुरचरन सिंह नाहर जिला प्रधान कांग्रेस समिति, हरिंदर सिंह खोसा उपप्रधान कांग्रेस समिति, बलबीर सिंह बाठ, अमरिंदर सिंह टीका, रिकू ग्रोवर, प्रिस भाऊ, ऋषि शर्मा, परमिंदर सिंह हांडा, वकील तरसेम, राजेश खुराना, अनिल शर्मा, पिटू कपाही, शाम लाल, सरपंच गोरा पीर इसमायल खां, सरपंच सतनाम सिंह खाई, सरपंच सुखविन्दर सिंह बसती बुलंदेवाली, तेजिन्दर सिंह बिट्टू आदि भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.