रजिस्ट्रार सहकारी विभाग की क्लास फोर्थ यूनियन गठित
दी क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब ब्रांच फिरोजपुर ने बैठक की।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : दी क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब, ब्रांच फिरोजपुर की तरफ से 7 अक्तूबर को जलालाबाद में होने वाली रैली सम्बन्धित जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स में सहायक रजिस्ट्रार के दफ्तर में बैठक गई।
जिला प्रधान राम प्रसाद ने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी और अपनी जायजा मांगों को लेकर 7 अक्टूबर 2019 को यूटी मुलाजिम और पेंशन एक्शन समिति की तरफ से रोष रैली का आयोजन जलालाबाद में किया जाएगा। इससे पहले रजिस्ट्रार सहकारी विभाग फिरोजपुर की क्लास फोर्थ यूनियन का चयन हुआ, जिसमें गुरदेव सिंह को चेयरमैन कर्मचारी दफ्तर डिप्टी रजिस्ट्रार, जतिन्दर कुमार को प्रधान कर्मचारी दफ्तर सहायक रजिस्ट्रार, गुरमीत सिंह को सेकेट्री कर्मचारी दफ्तर सहायक रजिस्ट्रार, जगतार सिंह को कोषाध्यक्ष, किरपाल सिंह को मुख्य सलाहकार के तौर पर चुना गया। इस मौके पर महासचिव परवीन कुमार, राज कुमार, सुरिन्दर कुमार, गोल्डी घारू, चरनजीत सिंह, विल्सन, सुखविन्दर सिंह, अमलोक चंद, बूटा सिंह आदि मौजूद रहे।