सरकार से नाराज डाक्टर संपर्क अभियान चला लोगों को बता रहे परेशानी
सरकार के नाराज डाक्टर्स लोगों को अपनी मजबूरी बताने के लिए संपर्क करना शुारू किया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सरकार के नाराज डाक्टर्स लोगों को अपनी मजबूरी बताने के लिए संपर्क अभियान शुरू करेंगे। बुधवार को लुधियाना में हुई एसोसिएशन की मीटिग के बाद फैसला लिया गया कि वीरवार को भी डाक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे।
गौर हो कि छठे पे कमिशन रिपोर्ट की रिपोर्ट से नाराज डाक्टर्स अपना विरोध जारी रखते हुए लोगों को अपने साथ जोड़ने की मुहिम शुरू करने जा रहे है। पंजाब सिविल मेडिकल सर्विस (पीसीएमएस) की मीटिग में संघर्ष की नई रूपरेखा तैयार की गई। डाक्टर्स की हड़ताल के परेशान मरीजों और दूसरे लोगों को अपना दर्द बताने का आगाज किया जा रहा है। फिरोजपुर के जिला प्रधान डा. जतिदर कोछड़ ने कहा कि डाक्टर्स लोगों को बताएंगे कि नान प्रेक्टिस अलाउंसेस (एनपीए) कैसे 25 से 20 प्रतिशत कर दिया। सरकारी डाक्टर्स ड्यूटी कारण प्रेक्टिस नहीं करते। इससे पहले सरकार एनपीए वेतन के साथ जोड़ कर देती थी जो अब अलग कर दिया है। इससे सरकारी डाक्टर्स की रिटायरमेंट के बाद पेंशन में कटौती होगी। सारी उम्र जान जोखिम में डालकर काम करने वाले डाक्टर्स के साथ धोखा है। इससे सरकारी नौकरी छोड़ प्राइवेट प्रेक्टिस का रूझान बढ़ सकता है जिसका सीधा जनता को नुकसान है।
संपर्क अभियान में लोगों की कड़ी जोड़ते हुए सरकार को डाक्टर्स की मांगे सुनने के लिए मजबूर किया जाएगा। अभी तक एसोसिएशन कई बार 6वें पे कमिशन को लेकर बातचीत करने की अपील करती रही है।डाक्टर्स को मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ रही है जिससे मरीज प्रभावित हो रहे है लेकिन सरकार बात करने की जहमत नहीं उठा रही। ईद की छुट्टी पर रहे डाक्टर
ईद की सरकारी छुट्टी के कारण डाक्टर्स अस्पताल में नहीं थे। केवल कुछ इमरजेंसी सेवा ही चालू रहीं। गांव खिलचियां कदीम से आए बलबीर सिंह ने कहा टीबी की दवा लेने के लिए वे दूर गांव से आए थे, यहां अस्पताल बंद है। पिछले समय से यही चलता आ रहा है। अब तो वे परेशान हो चुका हैं। आने जाने का रोज खर्च अलग से किया। गांव शेरखां से अस्पताल आई शीला देवी ने कहा पता नहीं था छुट्टी है। पहले हड़ताल थी अब कल का भी पता नहीं है। न जाने डाक्टर कब मिलेगा। महिला रोग की जांच करानी थी।