Move to Jagran APP

नृत्य पेश कर दिया जल संरक्षण का संदेश

डीएवी विद्यालय में एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 08:23 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:23 PM (IST)
नृत्य पेश कर दिया जल संरक्षण का संदेश
नृत्य पेश कर दिया जल संरक्षण का संदेश

जागरण संवाददाता, अबोहर : डीएवी विद्यालय में एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के गतिविधि कक्ष में नन्हे मुन्ने बच्चे रंग बिरंगी पोशाकों में पहुंचे। सरस्वती वंदना गायत्री मंत्र से कार्यक्रम को प्रारंभ किया। एलकेजी के बच्चों ने अपने माता पिता को समर्पित करके भावपूर्ण प्रस्तुति पेश की। जल संरक्षण पर नृत्य पेश कर पानी बचाने का संदेश दिया गया। यूकेजी के बच्चों ने कव्वाली से सबको आकर्षित किया। बच्चों ने भारत के विभिन्न त्योहारों की झलक भी प्रस्तुत की। विद्यालय की प्राचार्या स्मिता शर्मा ने आए हुए अभिभावकों का स्वागत किया। सभी विजेता बच्चों को प्राचार्या ने पुरस्कार दिए गए। मंच का सकुशल संचालन श्रुत कीर्ति ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.