डीजल के दाम बढ़ा कर केंद्र ने बढ़ा दी है किसानों की परेशानी : पिंकी
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने अपना खेल शुरू कर दिया है।
जासं, फिरोजपुर :
पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने अपना खेल शुरू कर दिया है। फिरोजपुर में जिला स्तर पर कांग्रेसी नेता किसानों के हिमायती बनने लगे हैं और कीमतों में बढ़ोतरी को केंद्र सरकार का किसान विरोधी कदम बता रहे हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि पंजाब में किसान धान की रोपाई की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इसी समय पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी करके किसानों की परेशानी बढ़ा दी गई है। किसान पहले ही कर्ज के जाल में फंसे हुए हैं और उपर से सरकार ने डीजल महंगा करके उनके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।
शहरी हलके के विधायक परमिदर सिंह पिकी ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि पर चिता जाहिर करते हुए इसे केंद्र सरकार का किसान विरोधी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में किसान धान की रोपाई की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इसी समय पेट्रोल-डीजल पर टैक्स की दर में अप्रत्याशित बढ़ोतरी करके किसानों की परेशानी बढ़ा दी गई है।
उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल थी, तब देश में पेट्रोल 62 और डीजल 58 रुपए प्रति लीटर की दर से बिक रहा था और आज जब कच्चे तेल की कीमतें 40 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे हैं, तब पेट्रोल-डीजल लोगों को 80 रुपए लीटर के भाव से मिल रहा है। विधायक पिकी ने केंद्रीय सत्ता में भागीदार पंजाब के राजनीतिक दलों से इस मुद्दे पर खुलकर आगे आने व किसानों के हक में खड़े होने की अपील की।