हर-हर महादेव पुकारने से हरते है सब संकट:सचिन नारंग
महाशिवरात्रि पर अमृत वेला प्रभात सोसायटी मंडल बांसी गेट की ओर से शनि देव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : महाशिवरात्रि पर अमृत वेला प्रभात सोसायटी मंडल बांसी गेट की ओर से शनि देव मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई, जोकि सात बजे चलकर प्राचीन शिवालय मंदिर, लवकुश चौक, जीरा गेट बाजार, टोकरी बाजार से होते हुए आठ बजे शनि मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। संस्थापक सचिन नारंग ने बताया संसार में जब भी मानव जाति पर ऋषिमुनियों पर संकट आया सभी शिव की शरण में हर-हर महादेव पुकारते गए। भोलेनाथ जी ने सभी के दु:ख संकटों को हर लिया। इस मौके पर धर्म प्रेमी निर्मलजीत अरोड़ा, मंगतराम शर्मा, सोसायटी उपाध्यक्ष संजीव सचदेवा, लोकेश तलवाड़, साजन वर्मा, दीपक जोशी, डॉ. जगदीप जोशी, सतनाम पंडित, भारत भूषण, ज्योती जोशी, वीनू अरोड़ा, उषा राणी, रंजू कुमार मौजूद थे।