घर से नकदी व गहने चोरी
थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने घर से नकदी व गहने चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:09 AM (IST)
संस, फिरोजपुर : थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने घर से नकदी व गहने चोरी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परमप्रीत सिंह पुत्र गुरटेक सिंह निवासी मकान नंबर 116 गोबिंद नगरी ने पुलिस को बताया कि बीते दिन जब वह अपने परिवार के साथ बाहर गया हुआ था तो पीछे से चोर घर के ताले तोड़कर अलमारी में से दो तोले सोना, पाच तोले चादी, 30 हजार की नकदी और एक डीवीआर चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें