Move to Jagran APP

विदेश भेजने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस

एक महिला ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 03 Oct 2019 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 11:30 PM (IST)
विदेश भेजने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस
विदेश भेजने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, केस

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : एक महिला ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना सदर पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

loksabha election banner

थाना सदर पुलिस के एएसआइ जोगिंदर सिंह ने बताया कि महिला ने बताया कि उसकी शादी जुलाई 2019 को हुई थी। इस दौरान उसका विदेश जाने का विचार बन गया और वह आइलेट्स करने के लिए मायके में चली गई। शादी से पहले वह सैलून का कार्य करती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती युवक से हो गई। उसने शादी करवाने का झांसा देकर उसे विदेश भेजने का भी झांसा दिया। उसने अपने कुछ साथियों सहित उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने शिकायत के आधार पर बलजीत सिंह, तशबीर सिंह, अर्श, मनजिदर कौर, गुरदीप कौर, गुरमीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.