Move to Jagran APP

विधवा के साथ जबरन संबंध बनाने के आरोप में केस

सदर थाना के अंतर्गत आते गांव में एक विधवा महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 11:41 PM (IST)
विधवा के साथ जबरन संबंध बनाने के आरोप में केस
विधवा के साथ जबरन संबंध बनाने के आरोप में केस

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : सदर थाना के अंतर्गत आते गांव में एक विधवा महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पति की एक साल पहले मौत होने के बाद से ही आरोपित महिला को परेशान करता आ रहा है। आरोपित पहले भी जबरदस्ती महिला के साथ संबंध बनाने को दबाव बनाता रहा है। पीड़िता के चाचा ससुर ने पुलिस को शिकायत दी कि पीड़ित महिला की शादी उसके भतीजे के साथ आठ साल पहले हुई थी। इनके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। भतीजे की एक साल पहले मौत हो गई। बहू दोनों बच्चों के साथ रहने लगी। तभी गांव हबीब के निवासी सतनाम सिंह उसकी बहू पर बुरी नजर रखता था। इस बारे उसकी बहू ने उसे बताया भी था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित सतनाम सिंह पहले भी दो तीन बार उसके घर जबरन आ चुका है और उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना चुका है। 26 जून को फिर आरोपित ने वही हरकत की। शोर मचाने पर साथ वाले मकान में रह ही उसकी देवरानी उठ गई। इसके बाद आरोपित भाग निकला, लेकिन उस वक्त उसे पहचान लिया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दी तो आरोपित पर केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपित की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच अधिकारी अमनदीप कौर के मुताबिक जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.