शिविर में दी दूध उत्पादन की जानकारी
खेतीबाड़ी में विभिन्नता लाने और डेयरी किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें किसानों को दी जा रही सहूलियतों के बारे में बताया गया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : खेतीबाड़ी में विभिन्नता लाने और डेयरी किसानों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें किसानों को दी जा रही सहूलियतों के बारे में बताया गया। इसके साथ ही दूध का मंडीकरण के बारे में बताया गया।
ब्लॉक घल्लखुर्द के गांव ठेठर कलां में डीडी- 6 स्कीम के अधीन डेरी विस्तार और दूध उत्पादक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। ब्लॉक 115 प्रगतिशील डेरी किसानों ने भाग लिया। कैंप का उद्घाटन गांव के सरपंच हरजिद्र कौर ने किया।
कार्यकारी अफसर डेरी बोर्ड फिरोजपुर बीरप्रताप सिंह गिल ने बताया कि पंजाब सरकार अनुसूचित जाति के लाभपात्रों को डेरी फार्मिंग अपनाने के लिए उत्साहित कर रही है, जिस में मुफ्त प्रशिक्षण साथ-साथ उनके खाने-पीने और सफलता पहले प्रशिक्षण उपरांत वजीफा भी देने की सुविधा है। इस मौके पर सुरिंदर कुमार, कुलदीप सिंह, चमकौर सिंह, घुग्गर सिंह पंच, गुरविंदर सिंह पंच, डोगर सिंह, सुखविन्दर सिंह उर्फ काला, नछत्तर सिंह पूर्व सरपंच, सुरजीत सिंह सरपंच ठेठर छोटा, हरनेक सिंह पूर्व सरपंच, राजविंदर सिंह उपस्थित थे।