Move to Jagran APP

फिरोजपुर से चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर के लिए सात जून से बस सेवा शुरू

ंजाब रोडवेज पनबस फिरोजपुर ने अलग-अलग रूटों पर बस चलाने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:00 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:15 AM (IST)
फिरोजपुर से चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर के लिए सात जून से बस सेवा शुरू
फिरोजपुर से चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर के लिए सात जून से बस सेवा शुरू

अमनदीप सिंह, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज पनबस फिरोजपुर ने अलग-अलग रूटों पर बस चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत फिरोजपुर से चंडीगढ़, अमृतसर और जालंधर के लिए बस सेवा सात जून से शुरू होगी।

loksabha election banner

पंजाब रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर स्वर्ण सिंह सिद्धू और जरनल मैनेजर अरविद कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बड़ी संजीदगी के साथ बसों को चलाने का आदेश दिया है। इसके लिए फिरोजपुर डिपो से भी कुछ बसें सात जून से विभिन्न जिलों के लिए चलाने पर फैसला हुआ है। फिरोजपुर से चंडीगढ़ के लिए बस चलने का समय सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर होगा और चंडीगढ़ से वापसी का समय सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर होगा। इसी तरह से फिरोजपुर से अमृतसर के लिए सुबह आठ बजकर सात मिनट पर बस चलेगी और अमृतसर से सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर फिरोजपुर के लिए रवाना होगी।

इसी तरह से फाजिल्का से चंडीगढ़ के लिए बस सुबह चार बजकर 15 मिनट पर और फिरोजपुर से छह बजकर 18 मिनट पर होते हुए चंडीगढ़ जाएगी। फिर चंडीगढ़ से दोपहर 12 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होगी। इसी तरह से फाजिल्का से जालंधर के लिए सुबह छह बजे बस चलकर फिरोजपुर पहुंचेंगी और फिरोजपुर से सुबह नौ बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और जालंधर से 12 बजकर 50 मिनट पर फिरोजपुर के लिए वापस आएगी।

इसी तरह से जीरा से चंडीगढ़ के लिए साढ़े छह और जीरा से फिरोजपुर के लिए आठ बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी और साढ़े बारह बजे चंडीगढ़ से जीरा के लिए बस आएगी। इसी तरह पीआरटीसी की बस सुबह साढ़े आठ बजे और दोपहर एक बजे रवाना होगी। जबकि फरीदकोट से 12 बजे और 3 बजे फिरोजपुर के लिए रवाना होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.