जमीन विवाद में चली गोलियां, कांग्रेस सरपंच सहित परिवार रर केस
ममदोट ब्लाक के गांव खुंदर हिठाड़ में जमीन के विवाद में ब्लाक समिति सदस्य के पति पर गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने गांव की महिला कांग्रेस सरपंच व उसके पति सहित चार लोगों पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, ममदोट (फिरोजपुर) : ममदोट ब्लाक के गांव खुंदर हिठाड़ में जमीन के विवाद में ब्लाक समिति सदस्य के पति पर गोलियां चलाने के आरोप में पुलिस ने गांव की महिला कांग्रेस सरपंच व उसके पति सहित चार लोगों पर इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में सर्बजीत सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी खुंदर हिठाड़ ने बताया कि तीन नवंबर शाम को वह अपने पिता दलीप सिंह के साथ गांव जामा रखइयां हिठाड़ में घर के बाहर ट्रैक्टर लेकर खड़े थे तो उसका ताया जैल सिंह जोकि गांव खुंदर हिठाड़ की महिला सरपंच छिंदर कौर का पति है, को शक हुआ कि वह अपनी गेहूं बीजने के लिए उसकी (जैल सिंह) जमीन में से ट्रैक्टर लेकर जाएंगे। जैल सिंह ने उनको रास्ते में रोककर गाली गलौज करने लगा। इस दौरान जैल सिंह के बेटे बलविदर सिंह ने अपने रिवाल्वर से उन पर फायरिग कर दी। उन्होंने किसी तरह अपना बचाव कर लिया। एएसआई र्कमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेल सिंह पुत्र निहाल सिंह, त्रिलोक सिंह पुत्र निहाल सिंह, छिंदर कौर सरपंच पत्नी जैल सिंह और बलजिदर सिंह पुत्र जैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।