Move to Jagran APP

राफेल पर क्लीन चिट के बाद फूंका कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला

फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 12:13 AM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 12:13 AM (IST)
राफेल पर क्लीन चिट के बाद फूंका कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला
राफेल पर क्लीन चिट के बाद फूंका कांग्रेस और राहुल गांधी का पुतला

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद सौदे पर सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी है। इससे भाजपाइयों में नया जोश देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की गलत शब्दावली के खिलाफ शहर के दिल्ली गेट चौक पर सोमवार को भाजपा वर्करों ने धरना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र बजाज की अध्यक्षता में दिए धरने में कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ राहुल गांधी का पुतला भी फूंका गया। राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

loksabha election banner

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने भी तीन दिन पहले रोष प्रदर्शन किया था, इसका पलटवार जवाब देते हुए भाजपा वर्करों ने भी सोमवार को अपनी भड़ास निकाली। करीब डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन में जिला स्तर के पार्टी नेताओं ने कैप्टन सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

जिलाध्यक्ष बजाज ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकाम नीतियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिस तरह देश के प्रधानमंत्री को चौकीदार चोर कहकर अपमान किया है उससे देश की जनता को उसके व्यक्तित्व के बारे में पता चल चुका है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियां व किसानों की भलाई के लिए शुरू की जा चुकी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलना शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार की कोई नीति भी लोगों के हित में नहीं है। प्रशासनिक अमला खासकर पुलिस भी सरकार के दबाव नीचे काम कर रही है और लोगों को इंसाफ नही मिल रहा। इस मौके पर डीपी चंदन, पूर्व जिलाअध्यक्ष जुगराज कटोरा, देवेंद्र नारंग, देव धवन, अनिल अरोड़ा, गुरजीत सिंह किसान मोर्चा, पप्पू कोतवाल, मोहिदर खोखर, बलवंत सिंह रखड़ी, देवेंद्र कल्सी बीसी मोर्चा, अनिल शर्मा पूर्व मंडल प्रधान, संजीव कुमार युवा मोर्चा, दरबारा सिंह, अमनदीप गिरधर, जौहरी लाल यादव, अशोक सहगल, नवनीत शर्मा, बलकर्ण सिहं हाजीवाला, सुशील गुप्ता, आबाद राम तथा विजय अटवाल भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.